छत्तीसगढ़ की युवती को मुंबई ले जाकर किया रेप, प्राइवेट पार्ट ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ की युवती को मुंबई ले जाकर किया रेप, प्राइवेट पार्ट को जलाया...

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की आदिवासी युवती का अपहरण कर रेप कर उसके प्राइवेट पार्ट को जलाने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक, युवती को मुंबई ले गया और उसका रेप करता रहा. साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट को भी जला दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक डेढ़ साल पहले मुस्लिम युवक फिरोज ने एक 22 वर्षीय आदिवासी युवती का अपहरण किया और मुंबई के धारावी क्षेत्र में एक अंधेरे कमरे में बंधक बनाकर रखा. इस दौरान उसने करीब डेढ़ साल तक युवती के साथ दुष्कर्म किया.

पुलिस ने बताया कि फिरोज ने युवती के प्राइवेट पार्ट को भी केमिकल डालकर जला दिया. हालांकि किसी तरह युवती फिरोज के चंगुल से भाग निकली और कोंडागांव पहुंचकर परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी. युवती के परिवार वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई.

पीड़िता किसी तरह फिरोज के चंगुल से निकलकर अपने घर कोंडागांव पहुंची। परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता जिला अस्पताल के ओपीडी में उल्टी, दस्त, बुखार और कमजोरी की शिकायत लेकर पहुंची। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टर्स ने गुप्तांग और गले पर केमिकल बर्न पाया। साथ ही, पता चला कि पीड़िता को पिछले आठ महीने से मासिक धर्म नहीं हो रहा था।

कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर फिरोज अहमद के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2)(ढ), 365, और 506 के तहत शून्य में प्राथमिकी दर्ज की। जांच में जुटी पुलिस ने पीड़िता के बयानों और सबूतों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना ने जिले में सनसनी फैला दी है, और लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसी घटनाएं कब थमेंगी? पूरा मामला एक बार फिर से ऑनलाइन माध्यमों पर बनते रिश्तों की असलियत को उजागर करता है। यह घटना हमें सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सीख देती है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें