CG : डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली दो महिला कर्मचारियों ... - CG Sandesh

CG : डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली दो महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़, आरोपी पार्षद पति गिरफ्तार

सक्ति। जिले में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली महिला को नौकरी से निकालने की धमकी देकर छेड़छाड़ और युवती को फोन से अश्लील बात कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी को डभरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने बताया कि वह नगर पंचायत डभरा के मानी कंचन केंद्र में दो वर्ष पहले काम करती थी, जिसमें वार्ड नंबर एक के प्रभारी रमेश बंजारे ने शरीर संबंध बनने का दबाव बनाया जिसे मना करने पर नौकरी से निकलने की धमकी दी और शरीरक सम्बन्ध नहीं बनाने पर दूसरे को रखने की बात कही, जिसका विरोध करने पर महिला को नौकरी से निकाल दिया था।


 वहीं 25.10.2024 को नए सीएमओ से बात करने पहुंची हुई थी। इस बीच रमेश बंजारे वहीं पर खड़ा हुआ था जिसने सीएमओ से मिलने नहीं दिया और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। वहीं एक और महिला कर्मचारी ने भी फोन में अश्लील बात करने की शिकायत दर्ज कराई थी डभरा थाने में मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। जिसके बाद आरोपी रमेश बंजारे को गिरफ्तार कर लिया गया है, पूछने पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया हैं जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


बताया जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद भी आरोपी को डभरा पुलिस नहीं पकड़ रही थी और आरोपी खुलेआम घुमरहा था। पीड़िता ने पुलिस अधिक्षक से शिकायत किया कि आरोपी रमेश बंजारे खुलेआम घुम रहा है, और डभरा पुलिस नहीं पकड़ रही है। उसके बाद पुलिस अधिक्षक ने तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश डभरा पुलिस को दिया, तब जाकर डभरा पुलिस आरोपी के घर पहुंची। आरोपी घर पर ही था। उसने तुरंत डभरा पुलिस को सरेंडर कर दिया। डभरा थाना क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था पर अब सवाल उठने लगे है। डभरा थाना क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था कमजोर पड़ चुकी है। जल्द ही थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुधारने की जरुरत है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें