CG : वेल्डिंग दुकान में फटा सिलेंडर, काम कर रहे युवक की मौत - CG Sandesh

CG : वेल्डिंग दुकान में फटा सिलेंडर, काम कर रहे युवक की मौत

बिलासपुर। जिले के मोपका क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक वेल्डिंग की दुकान में काम कर रहे युवक की गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ, जब युवक गैस वेल्डिंग कर रह था तभी सिलेंडर फट गया।


हादसे में दुकान में काम कर रहे युवक की मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है। यह घटना मोपका चौकी क्षेत्र की है। सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग भी सहम गए। लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक युवक की जान जा चुकी थी।



आसपास के लोग हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। यह हादसा वेल्डिंग जैसे जोखिम भरे काम की सुरक्षा के महत्व को फिर से रेखांकित करता है।यहां थोड़ी सी चूक भी भारी पड़ सकती है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि गैस सिलेंडर का सही से रखरखाव न होने की वजह से यह दुर्घटना हुई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें