छात्रों के बैग को तकिया बनाकर स्कूल में सो गया शिक्षक - CG Sandesh

छात्रों के बैग को तकिया बनाकर स्कूल में सो गया शिक्षक

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक शिक्षक छात्रों के बैग को तकिया बनाकर सो गया. ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसके बाद मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जबलपुर जिले के मझौली तहसील स्थित प्राथमिक स्कूल नंदग्राम में एक शिक्षक क्लासरूम में बच्चों के बैग को तकिया बनाकर सो गया. इसका वीडियो भी सामने आया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर अपने कपड़े उतारकर क्लास में चैन की नींद सो रहा है. क्लास में बच्चों के बैग तो हैं लेकिन छात्र दिखाई नहीं दे रहे हैं. सरकारी टीचर का नाम विनोद मांझी बताया जा रहा है.

ग्रामीणों ने शिक्षक का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस मामले में एक जांच टीम बनाई गई है और रिपोर्ट आते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें