CG : धान मिंजाई के दौरान थ्रेसर मशीन में समा गया मजदूर, मौत - CG Sandesh

CG : धान मिंजाई के दौरान थ्रेसर मशीन में समा गया मजदूर, मौत

सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में धान मिंजाई के दौरान थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तेलाइधार छोटे पुटुकेला निवासी महेश्वर कोरवा उर्फ मज़ाना पिता लुकसाय कोरवा (40) मजदूरी करता था. वह मंगलवार को अपने पड़ोसी के घर थ्रेसर मशीन से धान मिंजाई करने गया था. 

इसी दौरान अचानक वह थ्रेसर मशीन में धान की फसल के साथ मशीन के अंदर समा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल सीतापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें