CG : शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर मंदिर ... - CG Sandesh

CG : शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर मंदिर के पास छोड़कर हुआ फरार, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर | सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग लड़की को बहला- फुसलाकर युवक अपने घर ले गया, जहां युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग का एक माह पूर्व सरकंडा क्षेत्र के बंधवापारा स्थित अरविंद नगर निवासी विश्वजीत सिंह ठाकुर उर्फ सिटू से परिचय हुआ था। युवक ने 2 नवंबर को नाबालिग को कॉल किया। वहीं उसे मिलने के लिए दैहानपारा बुलाया। दैहानपारा पहुंचने पर युवक बहला-फुसलाकर नाबालिग को अपने घर ले गया और शादी करने की बात कह कर उसके साथ दुष्कर्म किया।वहीं अगले दिन 3 अक्टूबर की सुबह नाबालिग को बघवा मंदिर के पास छोड़कर युवक फरार हो गया। नाबालिग ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें