अस्पताल में ट्रेनी स्टाफ नर्स के साथ बलात्कार  - CG Sandesh

अस्पताल में ट्रेनी स्टाफ नर्स के साथ बलात्कार

उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अस्पताल संचालक ने ट्रेनी स्टाफ नर्स के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है.  कल्याणपुर के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग का काम करने वाली युवती से बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

युवती ने कल्याणपुर थाने में मुस्लिम युवक जो कि निजी अस्पताल का डायरेक्टर है के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि मुस्लिम युवक ने जबरन रेस्ट रूम में युवती से बलात्कार किया है।

ट्रेनी स्टाफ नर्स का काम रही युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अस्पताल के डायरेक्टर इश्तियाक अहमद उर्फ सीटू को गिरफ्तार कर लिया है, मामले की जांच कर रही है। लेकिन एक बार फिर से इस घटना ने निजी अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आपको बता दें कि कोलकाता के एक अस्पताल में ट्रेनी महिला टॉक्टर की रेप के बाद हत्या का मामला पूरे देश में गूंज उठा था। पश्चिमबंगाल में यह मामला अबतक शांत नहीं हुआ है। लेकिन अस्पतालों में इस तरह की हरकतें लोगों को ​सोचने पर विवश कर रही हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें