फंदे पर लटकती मिली युवक-युवती की लाश... - CG Sandesh

फंदे पर लटकती मिली युवक-युवती की लाश...

उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के जखौरा क्षेत्र में रविवार को जंगल में एक युवक और एक युवती के शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके हुए मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ललितपुर जिले में सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) अभय नारायण राय ने बताया कि ग्रामीणों ने जखौरा थाना क्षेत्र के करारी गांव स्थित जंगल में एक पेड़ पर फांसी के फंदे से एक युवक और एक युवती के शव लटके हुए देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने दोनों की पहचान पंचौरा गांव के रहने वाले भाग्यचंद्र (20) और अर्चना (18) के रूप में की है। सीओ ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था और लड़के की शादी कुछ माह पहले हो चुकी थी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें