CG : पिता ने नहीं दिलाया मोबाइल फोन, जहर खाकर स्वामी आत्मानं... - CG Sandesh

CG : पिता ने नहीं दिलाया मोबाइल फोन, जहर खाकर स्वामी आत्मानंद स्कूल पहुंचा छात्र, हुई मौत

बालोद। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। यहां पिता ने बेटे को मोबाइल नहीं दिया, तो नाराज बेटे ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। इधर छात्र की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 


जानकारी के मुताबिक बलोद जिले के करौद गांव का रहने वाला 12वीं क्लास का छात्र आत्मानंद स्कूल में पढ़ाई करता था। छात्र काफी दिनों से अपने पिता से फोन मांग रहा था। जिसपर पिता उसे बार-बार टाल रहा था। जिसके बाद 24 अक्टूबर को स्कूल जाने के दौरान छात्र ने जहर सेवन कर लिया। अन्य छात्रों ने पिता को इसकी जानकारी दी, तत्काल छात्र को इलाज के लिए बालोद जिला अस्पताल दाखिल किया गया। लेकिन स्थिति गंभीर देख छात्र को धमतरी के निजी अस्पताल रिफर किया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह छात्र की मौत हो गई। मृतक परिवार के घर में मातम पसरा हुआ है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें