शिक्षक ने शराब के नशे में  छात्रों और ग्रामीणों से की अभद्र ... - CG Sandesh

शिक्षक ने शराब के नशे में छात्रों और ग्रामीणों से की अभद्र व्यवहार, कलेक्टर ने किया निलंबित

मध्यप्रदेश के बिरसा क्षेत्र के शासकीय माध्यमिक शाला बिलालकसा में शिक्षक शराब के नशे में पहुंचा और छात्रों और ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा. यहां के शिक्षक नरेश गजबे मंगलवार को शराब पीकर शाला में आए थे। शिक्षक पूर्व में भी कई बार शराब पीकर शाला में आ चुके है। ग्रामीणों के द्वारा पहले भी उन्हें समझाइस भी दी जा चुकी थी। वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए थे, जांच उपरांत शराबी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

22 अक्टूबर को शिक्षक नरेश शराब पीकर शाला में आए विद्यार्थियों और गांव के ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। उनके इस व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वायरल वीडियो और शिकायत की पुष्टि होने के बाद शिक्षक द्वारा कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने, शासन की और शिक्षक की गरिमा को धूमिल करने पर उन्हें निलंबित किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें