CG : डैम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से... - CG Sandesh

CG : डैम में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गये युवक की डैम में डूबने से मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि जूना बिलासपुर निवासी युवक अँजेश राव गाँवली अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने कलमीटार डैम गया हुआ था, इसी दौरान सभी ने नहाने के लिए डेम में छलांग लगा रहे थे, युवक अँजेश राव ने भी छलांग लगाई लेकिन वह पानी से बाहर नही आया, वहां मौजूद अन्य सभी साथियों ने उसे ढूंढ़ने की कोशिश की लेकिन वह नही मिला। जिसके बाद इसकी सूचना आस पास के लोगो, परिजनों और पुलिस को दी गई, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम मौक़े पर पहुंची जहाँ पर लगातार दो दिनों की तलाश के बाद युवक की लाश मिली है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें