CG : नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

CG : नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मस्तुरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 14 वर्षीय बेटी दुर्गा विसर्जन में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।


परिजनों ने आसपास के रिश्तेदारों में उसका पता लगाया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद महिला ने अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है।


पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की और अपहृत बालिका का पता लगाने के प्रयास किए। पुलिस ने अपहृत बालिका को आरोपी शिवम सोनी के कब्जे से मस्तुरी गांव से बरामद किया। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। पीड़िता के बयान के आधार पर मामला अनाचार और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत आरोपी शिवम सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें