CG NEWS : खदान में ड्यूटी पर तैनात जवान ने सर्विस राइफल से ख... - CG Sandesh

CG NEWS : खदान में ड्यूटी पर तैनात जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

कोरबा। जिले में SECL की कुसमुंडा खदान में ड्यूटी पर तैनात त्रिपुरा राइफल्स (TSR) के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात शुक्रवार रात लगभग 11 बजे की है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

त्रिपुरा राइफल्स के जवान का नाम आज़ाद सिंह है। सर्विस राइफल (AK-47) से खुद पर फायरिंग की है। मौके पर खून ही खून बिखरा मिला। घटना के बाद खदान में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जानकारी मिलते ही SECL और त्रिपुरा राइफल्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर सूचना कुसमुंडा थाने को दी गई। वहीं पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक रूपक शर्मा ने बताया कि घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची है। खदान में इस तरह की यह पहली घटना है।

शव के पास मिला मोबाइल

पुलिस ने बताया कि शव के पास से एक मोबाइल मिला है। वहीं हेडफोन भी गले के पास रखा हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत से पहले उसने किसी से फोन पर बातचीत की है। इसके बाद उसने यह कदम उठाया है।

पारिवारिक विवाद को लेकर था परेशान

SECL के PRO डॉ. सनीश चन्द्र ने बताया कि TSR आज़ाद सिंह शुक्रवार की रात सुरक्षा ड्यूटी में तैनात था। जवान ने खुद को कोल स्टाफ नंबर 29 के पास अपनी सर्विस राइफल से गोली मारी है। उनके साथियों ने जानकारी दी है कि पारिवारिक विवाद से जवान तनाव में था।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें