CG : पत्नी का रील बनाना पति को नहीं आया रास, हथौड़ा मारकर उत... - CG Sandesh

CG : पत्नी का रील बनाना पति को नहीं आया रास, हथौड़ा मारकर उतारा मौत के घाट

बलौदाबाजार। जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र के जुनवानी गांव के में एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी. इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतिका रील वीडियो बनाती थी, जो उसके पति को आपत्ति थी. वहीं कातिल पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक था।


 

मिली जानकारी के अनुसार, मृत महिला का नाम ज्योति रात्रे (29 वर्ष) तेलासी गांव की निवासी थी. उसके आरोपी पति धीरज रात्रे पति ने आज अपनी पत्नी को मायके ले जाने के बहाने उसे बाइक पर बैठाकर तेलासी से बलौदाबाजार ले जा रहा था. इसी बीच उसने गिधपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी के पत्थर खदान के समीप कैंची और हथौड़ा मारकर लहुलुहान कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं शव मिलने के बाद से जांच में जुटी पुलिस ने छानबिन के बाद हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें