CG : प्रेमी - प्रेमिका ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकती मिली द... - CG Sandesh

CG : प्रेमी - प्रेमिका ने की आत्महत्या, फंदे पर लटकती मिली दोनों की लाश

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, दोनों ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

जानकारी के मुताबिक प्रेमी जोड़े ने बीते यानी रविवार की रात घर से भागकर गांव के पास खेत से लगे पेड़ में फंदे पर लटककर अपनी सुसाईड कर लिया,वहीं ग्रामीणों ने फंदे पर लटकती युवक, युवती की लाश को देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी।

इधर लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरु कर दी है, दरअसल गौरेला थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत नेवसा के आश्रित गाँव मंदरवानी निवासी युवक,युवती रात के समय घर से खाना खाकर परिजनों को बिना कुछ बताये कहीं चले गए थे, जिसके बाद परिजनों ने दोनों की तलाशी शुरु कर दी फिर भी कहीं कुछ पता नहीं चला।

वहीं सुबह जब परिजनों को जानकारी मिली कि नेवसा गांव के खेत के पास पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकते युवक युवती की लाश मिली है, जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वहीं पुलिस के अनुसार दोनों बालिग बताये जा रहे हैं और यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें