डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर परिसर में कपल का kiss करते व... - CG Sandesh

डोंगरगढ़ के मां बमलेश्वरी मंदिर परिसर में कपल का kiss करते वीडियो वायरल

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ में नवरात्रि के पावन पर्व के बीच दो अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें एक वीडियो में कपल मंदिर परिसर के पास किस करता हुआ नजर आया, जबकि दूसरे वीडियो में किन्नरों का हंगामा देखने को मिला है। इन घटनाओं के चलते लोगों में भारी आक्रोश है।


डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर परिसर के पास नवरात्रि के दौरान एक युवक-युवती का अश्लील वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों सुबह करीब 4 बजे किस करते दिखे। यह वीडियो किसी ने गुप्त रूप से शूट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे भक्तों और श्रद्धालुओं में गुस्सा फैल गया है। स्थानीय लोगों ने मंदिर जैसी पवित्र जगह पर ऐसी हरकतों की कड़ी आलोचना की है।


वहीं, एक अन्य वीडियो में किन्नरों का नग्न अवस्था में हंगामा करने का दृश्य भी सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। लोग इन घटनाओं को लेकर मंदिर प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें