CG : सुबह - सुबह हादसा, छुही खदान धंसने से दो लोगों की मौत - CG Sandesh

CG : सुबह - सुबह हादसा, छुही खदान धंसने से दो लोगों की मौत

सरगुजा। जिले के अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां छुही खदान में मिट्टी निकलने गए ग्रामीण हादसे का शिकार हो गए है। छुही खदान धसने से दो लोगों की मौत दबकर मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार दोनों ग्रामीण सुबह 6 बजे छुही मिट्टी निकालने गए थे। तभी मिट्टी निकालने के दौरान खदान धंस गई और दबने से दोनों ग्रामीणों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना कुन्नी चौकी क्षेत्र के जमदरा बिजोरा नाला के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाकर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें