CG : नदी में तैरती मिली युवक की लाश, सुसाइड नोट बरामद, लिखी ... - CG Sandesh

CG : नदी में तैरती मिली युवक की लाश, सुसाइड नोट बरामद, लिखी मिली यह बात

बिलासपुर। जिले के अरपा नदी में शनिवार को बहती हुई लाश मिली। रपटा के पास बने बैराज के पास अज्ञात शख्स की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जब लोगों ने लाश को देखा तो तत्काल इसकी सूचना 112 में दी। थोड़ी ही देर में सरकंडा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लाश को नदी से बाहर निकाला।


पुलिस को जांच में लाश से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमे मृतक ने खुद ही परेशान होने की वजह से यह कदम उठाने की बात लिखी है। शव की पहचान "सोमेश बोडकर" के रूप में हुई है, मृतक के निवास स्थल का अब तक पता नहीं चल सका है, मृतक के परिजनों की पतासाजी की जा रही है। इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे पूछताछ के दौरान उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस ने कही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें