तेंदुकोना : पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, गाली गलौच कर जान से... - CG Sandesh

तेंदुकोना : पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी

तेंदुकोना थाना अंतर्गत बुन्देली चौकी में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिए जाने से अपराध दर्ज करवाया गया है.  

प्रार्थी श्यामलाल राउत ने पुलिस को बताया कि 03 अक्टूबर 2024 को वह घर से मंदिर घुमने निकला था, और नारायण साहू के घर सामने खड़ा था. जहाँ गली में शाम के 06.30 से 7.00 बजे के करीबन पुरानी रंजिश को लेकर गांव का राजेन्द्र बरिहा, करन बरिहा, खेमराज बरिहा मां बहन के अपशब्द गाली बकते हुये आकर एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुये राजेन्द्र बरिहा चूडा से मारपीट कर दिया उसके बाद करन बरिहा और खेमराज बरिहा आकर जान से मारने की धमकी देते हुये बदला लेकर रहेगे कहते हाथ मुटका से मारपीट कर दिये और भाग गये.

उसके बाद श्यामलाल घर जाकर घटना की बात को बताया, मारपीट से श्यामलाल के बांये आंख माथे बांये जांघ में चोट लगा है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) BNS का प्रकरण दर्ज कर  विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें