CG : नाराज दामाद ने खाने में मिलाया जहर! 9 लोग फ़ूड पॉइजनिंग ... - CG Sandesh

CG : नाराज दामाद ने खाने में मिलाया जहर! 9 लोग फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार...

कोरबा जिले से एक ही परिवार के कई लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. पीड़ित परिवार के परिजन सुमित्रा बाई ने बताया कि परिवार के लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए, पारिवारिक विवाद के कारण नाराज दामाद के द्वारा खाने में जहर मिलाने का आरोप लगाया है. खाना खाने के बाद उल्टी दस्त से हलाकान परिवार के लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ सभी का इलाज जारी है.

मंगलवार की रात घर पर भिंडी तरोई की सब्जी बना हुआ था जिसे खाने से उल्टी दस्त से परिवार के लोग हलाकान हो गए, जिसमें बच्चे,बुजुर्ग,महिलाएं सहित कल रात में कुल 9 लोगों की तबीयत बिगड़ने पर सभी को एंबुलेंस की मदद से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज जारी है तो तीन व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं परिजनों ने नाराज दामाद के द्वारा खाने में चुपके से जहर मिलाने का आरोप लगाया है, जिसमें पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वहीं डॉक्टर की माने तो समय रहते उनका उपचार शुरू कर दिया गया है जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें