CG : रेस्क्यू किए गए भालू की मौत, 2 लोगों की ली थी जान.... - CG Sandesh

CG : रेस्क्यू किए गए भालू की मौत, 2 लोगों की ली थी जान....

मरवाही रेंज में आतंक मचाने वाले भालू की बिलासपुर के कानन पेंडारी में इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल मरवाही में दो लोगों की जान और पांच ग्रामीणों को घायल करने वाले भालू ने मरवाही क्षेत्र में भय और दहशत फैला दी थी।

वन विभाग और पुलिस की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराकर जंगल की ओर न जाने की चेतावनी दी थी जिसके बाद भालू की खतरनाक गतिबिधियों की सूचना कानन पेंडारी जू को दी गई थी जिसके बाद कानन पेंडारी जू के डॉक्टर पी के चंदन के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर भालू को ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोश कर पकड़ा था। भालू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जिसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में भालू का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें