CG : पुरानी रंजिश के चलते युवक की धारदार हथियार से हत्या, दो... - CG Sandesh

CG : पुरानी रंजिश के चलते युवक की धारदार हथियार से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। शहर के तुलसीपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


शहर के तुलसीपुर क्षेत्र में आज दोपहर लगभग 3 बजे बंद रेलवे क्रॉसिंग के समीप बहादुर बांसोड़ का कुछ लोगों के साथ विवाद शुरू हो गया। इस दौरान आरोपियों ने उसपर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे बहादुर बंसोड़ की मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।


तुलसीपुर क्षेत्र में हुए इस हत्या की वारदात को आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते अंजाम देने का मामला सामने आया है। लगभग 5 आरोपियों के द्वारा इस हत्या की वारदात को अजाम दिया गया है। जिसमें से तीन आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें