CG : दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की पानी में डू... - CG Sandesh

CG : दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की पानी में डूबने से मौत, दूसरे दिन बाद मिली लाश

बिलासपुर। जिले में एक युवक की एनीकट में पानी के तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई है, उसकी लाश दूसरे दिन दूसरे गांव में मिली है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 43 दोमुहानी गांव में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने 32 वर्षीय राकेश धीरज उर्फ लाला पहुंचा था। नहावन कार्यक्रम के दौरान एनीकट में पैर फिसलने से युवक पानी के तेज बहाव में बह गया था। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की खोजबीन शुरू की। पहले दिन काफी खोजबीन के बाद भी लापता युवक नहीं मिला। दूसरे दिन भी लगातार उसकी खोजने का अभियान जारी रहा। शुक्रवार की रात लापता धीरज का शव पोड़ी गांव के पास बरामद किया गया। पुलिस मामले में आवश्यक जांच कार्यवाई कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें