CG : सामाजिक भवन में पति-पत्नी ने लगाई फांसी, दीवाल पर लिखा ... - CG Sandesh

CG : सामाजिक भवन में पति-पत्नी ने लगाई फांसी, दीवाल पर लिखा सुसाइड नोट

बिलासपुर जिले से पति-पत्नी के आत्महत्या की खबर सामने आई है. दोनों ने दीवाल पर सुसाइड नोट लिखकर सामाजिक भवन में फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र का है। यहां अकलतरी के रहने वाले पति-पत्नी ने सामाजिक भवन के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने आत्महत्या करने से पहले भवन की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा। इस सुसाइड नोट में पति-पत्नी ने सतीश नामक व्यक्ति के कारण आत्महत्या करने का जिक्र किया। लोगों ने जब दंपत्ति के शव को लटकते हुए देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें