कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म - CG Sandesh

कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म

मध्यप्रदेश के जबलपुर और रीवा जिले से सामूहिक दुष्कर्म के मामले सामने आया है। जबलपुर में नाबालिग किशोरी का अपहरण कर 4 दरिंदों ने हवस मिटाया तो रीवा में कॉलेज की छात्रा के साथ घिनौना काम किया गया। जबलपुर में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 4 लोगों ने मिलकर पहले नाबालिग का अपहरण किया। फिर उसके साथ दरिंदों ने बारी-बारी से हवस मिटाई। हैरानी की बात तो यह है कि पीड़िता का पुरुष मित्र भी इस वारदात में शामिल है। किशोरी ने इसकी शिकायत महिला थाने में की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


वहीं रीवा मामले के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। रीवा के मामले में कॉलेज की छात्रा के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा मोबाइल रिपेयरिंग करवाने के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने गैंगरेप किया। पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने देर रात अतरैला थाने में इसकी शिकायत की है। फिलहाल अतरैला पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें