CG : छात्र के पैर पर गिरा गरम खीर, घायल... - CG Sandesh

CG : छात्र के पैर पर गिरा गरम खीर, घायल...

बिलासपुर के मस्तूरी विकासखंड के स्कूल में मध्यान भोजन के दौरान गरम खीर गिरने से छात्र गंभीर रूप से झुलस गया है। जिसके चलते अब वो स्कूल तक नहीं आ पा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मस्तूरी क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक शाला केवतरा में दो दिन पहले मध्यान भोजन में खीर परोसी जा रही थी। शिक्षक स्कूली छात्रों से ही गरम खीर को बंटवा रहे थे। इसी दौरान 8 कक्षा के छात्र के पैर में गरम खीर गिर गई। इससे छात्र का पैर गंभीर रूप से झुलस गया। फफोले पड़ गए। मामले की जांच ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें