CG : व्हाट्सएप स्टेटस में सुसाइड नोट लिख महिला ने की आत्महत्... - CG Sandesh

CG : व्हाट्सएप स्टेटस में सुसाइड नोट लिख महिला ने की आत्महत्या

दुर्ग जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने वाट्सअप स्टेटस में सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली. पति रात देर से आया इसी बात पर दोनों में झगडा हुआ था. स्मृति नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रोशनी मिश्रा पति प्रशांत मिश्रा, कृष्णा ग्रीन सिटी में रहती थी। मंगलवार को उसका पति गणेशोत्सव कार्यक्रम में गया हुआ था। प्रशांत मिश्रा के देर से आने पर दोनों के मध्य बुधवार सुबह तकरीबन 10 बजे विवाद हुआ था।


इसके बाद महिला अपनी 17 माह की बच्ची को लेकर घर के प्रथम मंजिल में स्थित कमरे में चली गई । थोड़ी देर बाद बच्ची के द्वारा चिल्लाने की आवाज सुनकर पति प्रशांत मिश्रा कमरे में पहुंचा। तब तक उसकी पत्नी फांसी लगा चुकी थी।

स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि महिला के द्वारा फांसी लगाने के पूर्व व्हाट्सएप स्टेटस में सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी इच्छा से यह कदम उठा रही है। परिवार का कोई भी सदस्य इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें