CG : किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, इलाके में फैली ... - CG Sandesh

CG : किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी


बिलासपुर। जिले से हत्या का मामला सामने आया है, जहां 60 वर्षीय किसान साकेत बिहारी कौशिक की धारदार हथियार से वारकर निर्मम हत्या कर दी गई. फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जाँच में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर करीब 4 बजे डाक बंगला मेन रोड पर उनकी खून से सनी लाश को ग्रामीणों ने सड़क पर पड़े हुए देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद मौके पर पहुंची कोनी पुलिस ने पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक साकेत बिहारी की गर्दन और कंधे के पीछे घाव के गहरे निशान मिले है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी धारदार हथियार से उनपर वार किया गया है। 

मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शक जताया है, क्योंकि उसका मृतक साकेत बिहारी कौशिक से जमीन को लेकर विवाद था. पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। 




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें