CG : महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने... - CG Sandesh

CG : महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। महिला का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया था, जिसकी तलाश बिलासपुर पुलिस कर रही थी, तभी आरोपी के उड़ीसा में होने की सूचना मिली, बिलासपुर पुलिस ने आरोपी को उड़ीसा से धर दबोचा। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।


दरअसल बिलासपुर की रहने वाली महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को युवक सनत छुरिया को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी द्वारा सिरगिट्टी क्षेत्र की महिला का अश्लील वीडियो व्हाटसप के जरिए अपलोड किया गया, जिसकी जानकारी पीड़ित महिला को हुई। तब महिला ने छबि को धूमिल करने की शिकायत सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी सनत की पता साजी करने में जुटी और आरोपी को बडगड़ उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें