मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के... - CG Sandesh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से कल रात यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांताध्यक्ष श्री शिशुपाल शोरी के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के रायपुर में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति दी।

प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के सर्व बी.पी. एस नेताम, भारत सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार राय, लक्ष्मी ध्रुव और श्यामलाल कंवर, सर्व एम आर ठाकुर, देवरतन सिंह, आर बी सिंह, फूल सिंह नेताम, मोहिंदर कंवर, गणेश ध्रुव, कुंदन सिंह ठाकुर, शिव प्रसाद ध्रुव, सनम सिंह, हेमलता परते, उमा शर्मा, अलका परते, उपेंद्र ठाकुर डॉ शंकर उईके सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें