CG : सांप के कांटने से 8 साल की बच्ची की मौत  - CG Sandesh

CG : सांप के कांटने से 8 साल की बच्ची की मौत 

 

बिलासपुर।  न्यायधानी के तखतपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। जहाँ सोमवार की रात सांप के काटने से एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई है।

 मिली जानकारी के अनुसार मृतिका मानवी जांगड़े उम्र आठ वर्ष ग्राम जरोंधा में रहती थी। रोज की तरह खाना खाकर अपनी बड़ी बहन के साथ सोने चली गई। अचानक रात में उसकी तबियत बिगड़ने लगी तबियत बिगड़ते देख उसकी बड़ी बहन ने परिजन को इसकी जानकारी दी।

आनन फानन में बच्ची को इलाज के लिए तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मृतिका के परिजनों को जब तक पता चला काफी देर हो गई थी। जहरीले सांप के काटने से नाबालिग के शरीर में जहर पूरी तरह फैल गई थी, जिसके कारण हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई थी। शव को पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है

 


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें