CG : सांप के काटने से 12वी की छात्रा की मौत, गांव में पसरा म... - CG Sandesh

CG : सांप के काटने से 12वी की छात्रा की मौत, गांव में पसरा मातम

राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम में जहरीले सांप के काटने से 12 वी कक्षा की छात्रा की मौत हो गई है। मामला फिंगेश्वर के ग्राम चैतरा का है।

जानकारी के अनुसार 24 अगस्त को कक्षा 12 वी की छात्रा को एक जहरीले सांप ने काटा था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद हॉस्पिटल रिफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतिका टिकेश्वरी साहू कन्या हाई स्कूल फिंगेश्वर की छात्रा थी। छात्रा की मौत से गांव में मातम पसर गया है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें