छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में अनिल टुटेजा को राहत नहीं, 4 ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में अनिल टुटेजा को राहत नहीं, 4 सितंबर तक रहेंगे ईओडब्ल्यू की रिमांड पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड आईपीएस अफसर अनिल टुटेजा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। ईओडब्ल्यू के आवेदन पर एसीबी कोर्ट ने उनकी  रिमांड बढ़ा दी है। टुटेजा अब 4 सितंबर तक ईओडब्ल्यू की रिमांड पर रहेंगे।  



बता दें कि ईओडब्ल्यू ने अनिल टुटेजा को कोर्ट में पेश कर उनकी रिमांड अवधि मांगी थी। जिस पर एसीबी कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए ईओडब्ल्यू को 4 सितंबर तक टूटेगा की रिमांड सौंप दी है। ज्ञात हो कि टुटेजा 20 अगस्त से ईओडब्ल्यू की रिमांड पर है। जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू ने एसीबी कोर्ट में एक आवेदन पेश कर कहा था कि अनिल टुटेजा से शराब घोटाला मामले में पूछताछ की जानी है, लिहाजा उन्हें उनकी रिमांड दी जाए।

बता दे कि अनिल टुटेजा इससे पहले नकली होलोग्राम मामले में उत्तर प्रदेश की मेरठ जेल में बंद थे। उन्हें प्रोडक्शन वारंट के तहत रायपुर लाया गया है। मेरठ से रायपुर आने के बाद वह जेल में बंद थे, इसी दौरान आई ओ व ने उनसे पूछताछ के लिए रिमांड पर ली है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें