शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप... बदहवास हालत में मिली महिला - CG Sandesh

शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप... बदहवास हालत में मिली महिला

यूपी के जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र में एक महिला को शराब पिलाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बगल के गांव में कजरी खेलने की बात कहकर घर से शनिवार को देर शाम को निकली थी। जब वह काफी देर रात तक घर नही लौटी तो परिजन उसे खोजने निकले। काफी खोजबीन के बाद महिला को गांव के ही बाहर करीब 500 मीटर दूर सरकारी शराब की दुकान के पास बदहवास हालत में पड़ा हुई पाया गया। रात करीब 12 बजे के बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला को सीएचसी ले आयी। जहां से इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वही महिला के मुंह से शराब की गंध आ रही थी, जिससे लगता है कि आरोपियों ने शराब पिलाने के बाद गैंगरेप किया है। महिला ने अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है, उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें