Breaking :बलौदाबाजार हिंसा मामला : विधायक देवेंद्र यादव को क... - CG Sandesh

Breaking :बलौदाबाजार हिंसा मामला : विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से बड़ा झटका, 7 दिनों के लिए बढ़ाई गई रिमांड

रायपुर/बलौदाबाजार। बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से बड़ा झटका मिला है। आज मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उनकी पेशी हुई।

जिला सत्र न्यायालय बलौदाबाजार में माननीय न्यायाधीश अजय खाखा के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई।



कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। साथ ही उनकी न्यायिक रिमांड को 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब विधायक देवेंद्र यादव को 27 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें