कांग्रेस 24 को प्रदेशभर में करेगी प्रदर्शन : विधायक दल ने बन... - CG Sandesh

कांग्रेस 24 को प्रदेशभर में करेगी प्रदर्शन : विधायक दल ने बनाई रणनीति, जेल में MLA देवेंद्र यादव से भी की मुलाकात

रायपुर। विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी मामले को लेकर आज राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक हुई, जिसमें विधायक की गिरफ्तारी का बड़ा विरोध करने रणनीति बनाई गई. इस मामले को लेकर कांग्रेस 24 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी. बैठक के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत अन्य विधायक केंद्रीय जेल पहुंचकर देवेंद्र यादव से मुलाकात की.



बैठक में नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने विधायकों से चर्चा की. डॉ. महंत ने कहा, सरकार ने गलत तरीके से विधायक को गिरफ्तार कराया है. गिरफ्तारी का कांग्रेस कड़ा विरोध करेगी. सभी विधायक प्रेसवार्ता कर अपना विरोध जताएंगे. 24 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें