रायपुर से प्रयागराज के लिए डायरेक्ट फ्लाइट 16 अगस्त से, जाने... - CG Sandesh

रायपुर से प्रयागराज के लिए डायरेक्ट फ्लाइट 16 अगस्त से, जानें कितना होगा फेयर

रायपुर। प्रदेश के हवाई यात्रियों को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए डायरेक्ट फ्लाइट 16 अगस्त से मिलेगी. पहले दिन के लिए रायपुर से प्रयागराज जाने का फेयर 5000 रुपए तथा वापसी की टिकटें 4400 रुपए में मिल रही हैं.

एयरलाइंस इंडिगो ने रायपुर-प्रयागराज-रायपुर (Raipur to Prayagraj Flight) सेक्टर में एटीआर विमान के संचालन की तैयारियां की है. यह उड़ान रोजाना संचालित की जाएगी. दोनों सेक्टर में टिकटों की बुकिंग की शुरुआत 4 हजार रुपए से हुई थी. ज्ञात रहे कि लंबे समय से रायपुर-प्रयागराज के मध्य संचालित उड़ान को इंडिगो ने 29 अक्टूबर 23 से बंद कर दिया था. शेड्यूल इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 7302 भोपाल से 9.55 बजे, रायपुर 11.25 बजे, 6 ई 7371 रायपुर से 15.40 बजे, भोपाल 17.10 बजे.



शेड्यूल (Raipur to Prayagraj Flight)
इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 7302 रायपुर से 12.05 बजे, प्रयागराज 13.25 बजे, 6 ई 7371 प्रयागराज से 13.50 बजे, रायपुर 15.20 बजे

भोपाल-रायपुर-भोपाल सेक्टर में संचालित इंडिगो की फ्लाइट का शेड्यूल भी 16 अगस्त से बदल जाएगा. इस सेक्टर में रोजाना संचालित होने वाली फ्लाइट में कंपनी एटीआर विमान की सुविधा उपलब्ध करा रही है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें