शराब के नशे में यात्री ने ट्रेन में की शर्मनाक हरकत, बर्थ पर... - CG Sandesh

शराब के नशे में यात्री ने ट्रेन में की शर्मनाक हरकत, बर्थ पर की पेशाब

एक शराबी द्वारा ट्रेन में पेशाब करने की खबर सामने आई है. कालका से शिरडी जा रही सांई नगर शिरडी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री की शर्मनाक हरकत सामने आई है। नशे की हालत में यात्री ने बर्थ पर पेशाब कर दी। बताया जा रहा है कि ट्रेन हिमाचल प्रदेश निवासी रोहित नशे की हालत में ट्रेन में सफर कर रहा था और बर्थ पर पेशाब कर दी। ट्रेन में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों ने इसकी शिकायत जब ट्रेन के आन ड्यूटी स्टाफ से की, तो उन्होंने कंट्रोल को मामले की सूचना दी।

जिसके बाद ग्वालियर में आरपीएफ- जीआरपी ने यात्री को ट्रेन से उतारा और 500 रुपए का जुर्माना लगाने के बाद यात्री को छोड़ दिया। नशा उतरने पर यात्री ने बताया कि उसने ट्रेन में सवार होने के बाद शराब पी थी और सो गया। नशे की हालत में ही उसकी पेशाब छूट गई। आरपीएफ के जवानों ने यात्री के खिलाफ न्यूसेंस का मामला दर्ज किया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें