CG : दंतैल हाथी का आतंक, 4 लोगों को कुचलकर उतारा मौत के घाट. - CG Sandesh

CG : दंतैल हाथी का आतंक, 4 लोगों को कुचलकर उतारा मौत के घाट.

जशपुर जिले के बगीचा वन परिक्षेत्र अंतर्गत एक दंतैल हाथी ने 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है । पूरी घटना बगीचा नगर पंचायत इलाके की है। जानकारी अनुसार 4 लोगों में से 3 व्यक्ति एक ही परिवार के हैं जबकि 1 मृतक पड़ोसी बताया जा है।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 12 बजे बगीचा नगर पंचायत के वार्ड नं 9 गम्हरिया में दल से बिछड़ा हुआ हाथी मोहल्ले में घुस गया और एक ही परिवार के पिता पुत्री और चाचा को मौत के घाट उतार दिया। इनकी चीख सुनकर पड़ोसी युवक जब मौके पर पहुंचा तो दंतैल ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया और उसकी भी मौत हो गयी ।

स्थानीय लोगों के बताये अनुसार हाथी ने सबसे पहले पिता और पुत्री पर हमला किया । जब इन्होंने जान बचाने को लेकर चीखना चिल्लाना शुरू किया तो चाचा को लगा कि पिता पुत्री झगड़ा कर रहे हैं। झगड़ा छुड़ाने के उद्देश्य से चाचा जब वहां पहुंचा तो हाथी ने उसे भी लपेटे में लिया। तीनों की चीख चिल्लाहट सुनकर पडोसी को भी यही लगा कि घर मे झगड़ा हो रहा है और पडोसी घर पर पंहुचा तो हाथी ने उसे भी मौत के आगोश में सुला दिया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें