साय कैबिनेट की बैठक शुरू, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते सहित क... - CG Sandesh

साय कैबिनेट की बैठक शुरू, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते सहित कई प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कि गई है। बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते के भुगतान पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हो सकती है। साथ ही रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी मंथन किया जा सकता है।



नगरीय निकाय चुनाव पर हो सकते हैं महत्वपूर्ण फैसले
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में बुधवार को सुबह ग्यारह बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। नगर निगम के महापौर, नगरपालिका और नगर पंचायतों के अध्यक्ष के चुनाव को प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने तथा मतपत्र और मतपेटियों के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के उपयोग के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है।

बैठक में प्रदेश में बारिश की स्थिति, खाद की उपलब्धता, और खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही, कैबिनेट में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर भी चर्चा संभव है। किसानों और कर्मचारियों के हित में भी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज दिनांक 07 अगस्त 2024 को प्रातः 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित है।

कैबिनेट की बैठक के उपरांत ब्रीफिंग उपमुख्यमंत्री अरूण साव के निवास कार्यालय, डी - 08 सिविल लाइन, रायपुर में होगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें