बागबाहरा : अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसायकल चालक की मौत. - CG Sandesh

बागबाहरा : अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसायकल चालक की मौत.

बागबाहरा थाना क्षेत्र के देवाशीष स्कूल के पास NH 353 मेन रोड में अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसायकल चालक की मौत होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 30 जून 2024 को दोपहर करीब चार बजे तुलसी राम मिर्धा अपने भाई हंस कुमार मिर्धा के साथ ग्राम भिलाईदादर अपने सायकल से लेबर का पैसा लेने गया था, जहाँ ठेकेदार भागवत चक्रधारी घर में उपस्थित नही होने पर वहां से वापस आते समय खोपली पड़ाव के पास हंस कुमार शराब पियूंगा कहकर खोपली पड़ाव में रूक गया और तुलसी अपने मोबाइल बनवाकर बागबाहरा से अपने घर सिर्री को आ गया.

इसके बाद तुलसी रात्रि करीब 10 बजे जब खाना खाकर सोया था तो उसे सूचना मिला कि तुम्हारा भाई हंस कुमार एक्सीडेन्ट हो गया है, जिसकी सूचना पाकर तुलसी सरकारी अस्पताल मरचुरी जाकर देखा तो उसका भाई हंस कुमार मिर्धा एक्सीडेन्ट से उसके सिर में एवं गला नीचे पीठ चोंट किसी अज्ञात वाहन द्वारा एक्सीडेन्ट करने से लगा था.

बताया गया कि मोटरसायकल में वापस आते समय देवाशीष स्कूल के पास NH 353 मेन रोड पर कोई अज्ञात वाहन लापरवाही पूर्वक चलाकर हंस कुमार के सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे हंस कुमार की मौत हो गई.

घटना पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304 ए भादवि का घटित होना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें