आदिवासी कलाकार दिखाएंगे अपनी कला जौहर, लगेगी प्रदर्शनी - CG Sandesh

आदिवासी कलाकार दिखाएंगे अपनी कला जौहर, लगेगी प्रदर्शनी

धमतरी। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नौ अगस्त को जोहार आदिवासी कला मंच के बैनर तले सर्व आदिवासी समाज द्वारा पुरानी कृषि उपज मंडी धमतरी में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न कलाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे आदिवासी समुदाय के प्रतिभावान कलाकार अपने कला का जौहर दिखाएंगे। जोहार आदिवासी कला मंच के जिलाध्यक्ष, लेखक व माइक्रो आर्ट में गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर भानुप्रताप कुंजाम ने बताया की मंच के माध्यम से कलाकारों को एक सूत्र में पिरोकर, आदिवासी समाज से आने वाले सभी उभरते कलाकारों को मंच देने का यह एक छोटा सा प्रयास हैl इस प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए धमतरी सहित आसपास जिलों के कलाकार आमंत्रित है। 

उन्होंने आगे कहा की प्रदर्शनी में मूर्तिकला, चित्रकला, बोनसाई कला, पत्थर कला, चावल कला, लीफ आर्ट, पैरा आर्ट, कौड़ी कला, नारियल कला, काष्ठकला, परम्परागत कला, पुरखौती कला, बांस कला व अन्य कलाएँ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी साथ ही आदिवासी समुदाय के उन खिलाड़ियों का भी पोस्टर लगना है जो राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनायी है। इस कला प्रदर्शनी में भाग लेने की अंतिम तिथि तीन अगस्त को है, इच्छुक कलाकार,खिलाड़ी जोहार मंच के किसी भी ऑफिसियल प्लेटफार्म या प्रभारी से पंजीकरण करा सकते हैं। इस कला प्रदर्शनी को वृहद स्तर पर करने की तैयारी में जोहार आदिवासी कला मंच जिला धमतरी की पूरी टीम जुटी हुई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें