CG :जांजगीर में दंपति की हत्या , गर्दन और सिर पर वार कर उतार... - CG Sandesh

CG :जांजगीर में दंपति की हत्या , गर्दन और सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

जांजगीर चांपा । मालखरौदा थाना क्षेत्र के मुक्ता गांव में घर में सो रहे पति- पत्नी की धारदार हथियार से अज्ञात बदमाशों के द्वारा हमला कर हत्या की गई है. मौके पर पुलिस के टीम पहुंची है और मामले की जांच कर रही है.मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. मालखरौदा इलाके के मुक्ता इलाके में अज्ञात शख्स ने पति और पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है. घटना मंगलवार देर रात को हुई. गांव के रहने वाले मगन गबेल और उसकी पत्नी का शव संदिग्ध परिस्थियों में घर में मिला है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई.फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है.



थाना प्रभारी राजेश पटेल के अनुसार, मगन गबेल और उसकी पत्नी बुधवार बाई गबेल घर में सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों के द्वारा घर में घुसकर धारदार हथियार से गर्दन और सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई है. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है। डॉग स्क्वायड के साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाई गई है.आस-पास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर मामले की जांच पुलिस कर रही है.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें