तेंदुकोना : मछली पकड़ने हेतु लगाये मच्छरदानी को वापस माँगने प... - CG Sandesh

तेंदुकोना : मछली पकड़ने हेतु लगाये मच्छरदानी को वापस माँगने पर की मारपीट.

तेंदुकोना थाना अंतर्गत ग्राम घोंच में मछली पकड़ने के लिए लगाये मच्छरदानी को वापस माँगने पर एक व्यक्ति से अश्लील गाली गलौच कर मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.

ग्राम घोंच निवासी चोवाराम निषाद ने पुलिस को बताया कि 22 जुलाई 2024 को उसका भतीजा गितेश उसके घर के मच्छरदानी को गांव के पनखत्ती तालाब मछली मारने के लिये ले गया था और मछली पकड़ने के बाद जाल लगाकर घर वापस आ गया था.

इसके बाद रात्रि में करीबन 9-10 बजे चोवाराम जब मछली मारने के लिये गया तो गांव का सुरेन्द्र दीवान उक्त मच्छरदानी से मछली फंसा रहा था, जिसे चोवाराम ने वापस मांगा तो सुरेन्द्र दीवान उत्तेजित होकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर आज तुझे जान से मार दूंगा मच्छरदानी नहीं दुंगा कहकर अपने पास में रखे लोहे के राड से चोवाराम को मारकर चोंट पहुंचाया, जिससे उसका खून बहने लगा.

चोवारम ने बताया कि घटना को गांव के मोहन, छोटू दीवान देखे व सुने हैं, मामल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें