बागबाहरा : घर के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : घर के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बकमा से घर के सामने खड़ी मोटर सायकल चोरी हो गई. अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

ग्राम बकमा निवासी खेमराम साहू ने पुलिस को बताया की वह पंजाब नेशनल बैंक के सामने बागबाहरा में मोटर ऑटो पार्ट्स का दूकान चलाता है. वह 02 फरवरी को अपने गांव के भानु प्रताप साहू से मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 04 JF 5915 को 22,500 रूपये में खरीदा था, जिसका शपथ पत्र में नोटरी कराया गया है. उक्त मोटर सायकल का नाम स्थानांतरण नहीं हुआ है. मोटर सायकल हीरालाल साहू पिता हीराधर साहू निवासी रावण भाठा के सामने मठपुरैना रायपुर के नाम पर दर्ज है.

16 जून 2024 को खेमराम घर में नया घर का उद्घाटन कार्यक्रम रखा था. जिसमें महमान आये थे. कार्यक्रम के बाद सभी मेहमान वापस अपने-अपने घर चले गये. रात्रि 9 बजे खेमराम अपनी मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 04 JF 5915 को लॉक कर अपने घर के सामने खड़ी किया था.

17 जून 2024 को सुबह 6 बजे उठा तो देखा उसकी मोटर सायकल वहां पर नहीं थी. पतासाजी के बाद भी बाइक नहीं मिली तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई. चोरी हुई बाइक की कीमत करीब 10,000 रूपये होगी.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 379-IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें