बागबाहरा : खोपली पड़ाव से मोटरसायकल चोरी - CG Sandesh

बागबाहरा : खोपली पड़ाव से मोटरसायकल चोरी

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम खोपली पड़ाव में एक मोटरसायकल चोरी होने का मामला सामने आया है, शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

ग्राम गांजर निवासी लालसिंग यादव ने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई 2024 को गांव का गोपी निषाद उसके बड़े भाई रोहित यादव को बागबाहरा बस स्टैण्ड छोड़ने के लिए अपने मोटर सायकल टीवीएस स्पोर्ट क्रमांक CG 06 GY 9401 को दिया था. जिसमे लालसिंग गोपी निषाद को बागबाहरा बस स्टैण्ड छोडकर वापस गांजर आ रहा था तो दोपहर करीबन 02.00 बजे भदरसी गांजर मोड़ के पास ग्राम खोपली पड़ाव में बाथरूम करने एवं नास्ता खरीदने के रूका तब मोटर सायकल में चाबी लगी हुई थी.

लालसिंग यादव ने बताया कि जब वह नास्ता खरीद कर वापस मोटर सायकल के पास गया तो देखा कि मोटर सायकल वहां पर नही था तब आसपास पता तलाश किया तो मोटरसायकल कही नही मिला.

प्रार्थी ने बताया कि मोटर सायकल टीवीएस स्पोर्ट क्रमांक CG 06 GY 9401 इंजन नंबर AK2BP1104569 एवं चेचिस नंबर MD625CK25P1B04347 पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 50000 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें