बागबाहरा : कार की ठोकर से मोटरसायकल चालक की मौत, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बागबाहरा : कार की ठोकर से मोटरसायकल चालक की मौत, मामला दर्ज.

बागबाहरा थाना अंतर्गत नगरपालिका गार्डन के पास एक कार की ठोकर से मोटरसायकल चालक की मौत होने से पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार सिध्दार्थ साहू दिनांक 22 मार्च 2024 को मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GG 0106 से दूर्गेश ठाकुर के साथ महासमुंद से बागबाहरा आ रहा था, इसी दौरान नगर पालिका बागबाहरा गार्डन के पास पीछे से आ रही कार क्रमांक CG 09 0519 का चालक द्वारा अपनी कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मोटरसायकल CG 06 GG 0106 के चालक सिध्दार्थ साहू एवं पीछे बैठे दूर्गेश ठाकुर रोड किनारे डिवाइडर में लगे पोल से जाकर टकरा कर गिर गये और कार क्र CG 09 0519 का चालक अपने कार को बागबाहरा की ओर लेकर भाग गया.

एक्सीडेंट से मोटर सायकल चालक सिध्दार्थ साहू के चेहरा, सिर व सीने में गंभीर चोंट आयी एवं पीछे बैठे दूर्गेश ठाकुर के घुटना में चोंट लगने से डायल 112 वाहन के माध्यम से सीएचसी बागबाहरा ईलाज हेतु लाये जहां प्राथमिक उपचार बार रिफर करने पर AIIMS अस्पताल रायपुर में भर्ती किये जहां ईलाज के दौरान दिनांक 23 मार्च 2024  को सिध्दार्थ साहू का मृत्यु होना बताया गया.

मामले की जांच पर पुलिस ने आरोपी कार क्रमांक CG 09 0519 का चालक के चालक के खिलाफ अपराध धारा 304 (A) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें