कोमाखान : 52500 रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार - CG Sandesh

कोमाखान : 52500 रुपये के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कोमाखान पुलिस ने 52,500 रुपये के गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. 30 जून को पुलिस मुखबीर सूचना पर ओडिशा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी. चेकिंग दौरान उडिसा से छत्तीसगढ की ओर आ रहे है एक काले लाल रंग की मोटरसायकल CG04 MM 7197 को रोक कर पूछताछ किया गया जो मोटरसायकल चालक टिमोथी जाल पिता स्व. लेबी जाल सा. चिंडामुरा जिला बलांगीर उड़ीसा हाल -शहीद राजीव पांडेय नगर रायपुर व पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम सुरेंद्र छुरा पिता इसमन छुरा उम्र 38 वर्ष सा. चिंडामुरा थाना सिधेकेला पो. भूरसा गुड़ा जिला बलांगीर उड़ीसा का रहने वाला बताये जिनके सयुक्त कब्जे में एक स्लेटी रंग के बैग में 03 किलो 500ग्राम गांजा रखे थे मिलने से आरोपीयो के विरूद्ध थाना कोमाखान के द्वारा 20(ख)एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें