बागबाहरा : मारपीट से युवक के टूटे 4 दांत, मामला दर्ज. - CG Sandesh

बागबाहरा : मारपीट से युवक के टूटे 4 दांत, मामला दर्ज.

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम फुलवारी में एक युवक से कुछ लोगों ने मिलकर गाली गलौच मारपीट कर उसके 4 दांत तोड़ दिए, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

आवेदक लक्की धीवर पिता ललित धीवर उम्र 23 वर्ष ने पुलिस को बताया कि 13 जून 2024 को सुबह करीब 8 बजे पप्पू वर्मा और उसके कुछ साथी मिलकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किये जिससे उसके चार दांत टूट गए.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 506, 34 और 325 भादवि कायम कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें