बागबाहरा : घर लौटते समय सड़क हादसे में दो मोटरसायकल सवार की म... - CG Sandesh

बागबाहरा : घर लौटते समय सड़क हादसे में दो मोटरसायकल सवार की मौत.

बागबाहरा थाना अंतर्गत ग्राम करमापटपर के पास घर लौटते समय सड़क हादसे में दो मोटरसायकल सवार की मौत हो गई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

ग्राम लमकेनी निवासी मनिहार दीवान ने पुलिस को बताया कि 23 जून 2024 को दोपहर में उसका भतीजा भीखम दीवान एवं उसका दोस्त दुर्गेश दीवान मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG 06 GZ 8276 में काम से बागबाहरा को आये थे. जहाँ से वापस घर को आते समय ग्राम करमापटपर खल्लारी स्थापना के पास शाम करीबन 5:30 बजे विपरीत दिशा से आ रही सफेद रंग की पिकअप CG 06 GW 6908 का चालक अपनी वाहन को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चला कर मोटर सायकल सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG 06 GZ 8276 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिसमें भीखम दीवान एवं दुर्गेश दीवान को गंभीर चोटे लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जिसपर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें